आमप्रश्न
- हिन्दी राइटर्स गिल्ड कैनेडा की स्थापना ओंटेरियो (कैनेडा) के प्रवासी भारतीय लेखकों ने 2008 में की और इसकी सदस्यता अब वैश्विक है।
- यह संस्था पंजीकृत धर्मार्थ साहित्यिक संस्थाअ है।
- इस समय हिरागि के प्रबंधन समूह में पाँच निदेशक हैं। हिरागि के केन्द्रीय समूह के 12 स्वैच्छिक कार्यकर्ता हैं।
- प्रबंधंक समिति के तीन कार्यकारी निदेशक और दो परिचालक निदेशक हैं।
- विभिन्न परियोजनाओं के लिए विभिन्न समूहों को संगठित किया जाता है।
- यह समूह एक दूसरे का कार्यभार सँभालने के लिए प्रशिक्षित होते हैं।
- परियोजना विशेष के परिचालन के लिए उस क्षेत्र के विशेषज्ञ और सक्षम लोगों को दायित्व सौंपा जाता है।
- उद्देश्यपूर्ति के लिए सभी परियोजनाओं को हिरागि इस तरह समन्वित करती है कि परियोजना बिना किसी अवरोध से लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
- हिरागि के सदस्य होने के नाते आप श्रेष्ठ हिन्दी भाषा और साहित्य के संपर्क में रहेंगे।
- हिरागि के सदस्यों के दो प्रमुख वर्ग हैं; लेखक और पाठक / सीखने वाले।
- हिन्दी लेखकों, हिन्दी पाठकों व अन्य भाषाओं के लेखकों और पाठकों की मासिक गोष्ठी का हिरागि द्वारा आयोजन।
- कंप्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग के लिए प्रोत्साहन और सहायता।
- विभिन्न साहित्यिक विषयों की संगोष्ठियों का आयोजन।
- सृजनात्मक लेखन पर विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन। एक ऐसा स्थान उपलब्ध करवाना जहाँ लेखक अपनी रचानाओं को साझा कर सकें और अन्य लेखक सहायक सुझाव दे सकें और सकारात्मक समालोचना कर सकें।
- संपादन और प्रकाशन में सहायता की सेवाएँ।
- लेखकों की पुस्तकों के बेचने में सहायता।
- पुस्तक प्रदर्शनियों का आयोजन।
- समय समय पर सार्वजनिय उत्सवों का आयोजन।
- विभिन्न विशेष कार्यक्रमों का आयोजन जैसे कि हिन्दी दिवस, प्रसिद्ध हिन्दी नाटककारों के नाटकों का मंचन इत्यादि।
लेखक वर्ग के प्रमुख लाभ”
- हिन्दी भाषा व साहित्य के प्रचार-प्रसार में सहभागिता।
- अपने कंप्यूटर की सुविधाओं का प्रयोग करके हिन्दी लेखन और टाइपिंग सीखना।
- अपनी पाठन, लेखन और प्रस्तुतिकरण के कौशलों को साझा और बेहतर बनाना।
- प्रकाशन के पहले की सहायता; पाण्डुलिपियों को टिप्पणियों के लिए प्रसिद्ध लेखकों को भेजना।
- आपके साहित्यिक कर्म को प्रकाशन “ले-आऊट” करने में सहायता।
- आपकी प्रकाशित पुस्तकों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “HWG Facebook” और हिरागि के वेबसाइट पर प्रचार-प्रसार।
्म्म्म
्न्न
्ब
्म
प
्द्स
ग्य
बर
्म
चोदह