hindiwg@gmail.com
side-design

होली महोत्सव
2011

side-design
side-design

हिन्दी राइटर्स गिल्ड का होली मिलन का भव्य उत्सव 2011

मार्च 5, 2011 – हिन्दी साहित्य की मानक संस्था हिन्दी राइटर्स गिल्ड ने ५ मार्च को हिन्दु हैरिटेज सेंटर, मिसिसागा में होली का भव्य उत्सव "आओ मिलकर होली मनाएँ" का आयोजन किया। इस उत्सव में लगभग २०० लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएँ थीं।
अतिथियों का अबीर गुलाल से स्वागत किया गया। मित्र एक दूसरे को रंग लगाते हुए गले मिल रहे थे। प्रीति भोज का खुला प्रबंध था। लोग ठंडाई, गर्म चाय के साथ पारंपरिक होली के व्यंजनों का आनन्द उठा रहे थे।
एक ओर दोपहर के २ बजे बच्चों की रंग भरो प्रतियोगिता आरम्भ हो गई। इसे दो वर्गों में बाँटा गया था; आठ वर्ष तक और उससे ऊपर के। दूसरी ओर महिलाओं की रंगोली रचनी आरम्भ कर दी। परस्पर मिलन के बाद तीन बजे यह प्रतियोगिताएँ बंद कर दी गईं और निर्णायकों को नरीक्षण करने के लिए विनय किया गया।
नन्हे अर्जुन के तबले की थाप पर नन्ही गीतिका नाच उठी। इसके पश्चात श्रीमती रीमा किरतानी ने होली का गीत गाया।
अगले चरण में बच्चों की श्लोक, कविता पाठ की प्रतियोगिता आरम्भ हुई। बच्चों का उत्साह देखने लायक था। बहुत प्रयत्न से वह सही उच्चारण के साथ अपनी प्रस्तुति का प्रदर्शन कर रहे थे। विशेष बात यह रही कि जहाँ सभी बच्चे स्मृति से श्लोक, दोहा, कविता पाठ कर रहे थे वहाँ १३ वर्षीय उमंग सक्सेना ने श्री रामचरितमानस के सुन्दरकाण्ड का सस्वर पाठ किया।
अगली प्रतियोगिता भारतीय सांस्कृतिक फैंसी ड्रैस से पहले तीन बच्चों ने लघु नाटिका द्वारा होली का महत्व बताया। बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुतियाँ भी दीं और कार्यक्रम का अंत हिन्दी राइटर्स गिल्ड के सदस्यों द्वारा होली के गीत से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक डॉ. पपनेजा सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार की राशि दी। प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए और रंगोली की विजेताओं श्रीमती राखी माखिजा और श्रीमती भुवनेश्वरी पांडे को शाल की भेंट दी गई।
कार्यक्रम के अन्य प्रायोजक थे, आल स्टेट फार्म के एजेंट आसिफ खान। लंडन लाईफ फ्रीडम ५५ के श्री संजय खन्ना और श्री मुकेश माखिजा ने कार्यक्रम के लिए आर्थिक सहायता की। श्री संजय खन्ना ने अपनी ओर से रैफल निकाल कर दो दर्शकों को निःशुल्क टैक्स रिटर्न भरने का पुरस्कार भी दिया। कार्यक्रम निदेशका श्रीमती लता पांडे ने इसके आयोजन के लिए बहुत परिश्रम किया और श्री मुकेश माखीजा ने उतना ही परिश्रम आर्थिक सहायता जुटाने में किया। हिन्दी राइटर्स गिल्ड उन सभी की कृतज्ञ है जिनके सहयोग से कार्यक्रम को सफलता मिली।
कार्यक्रम संध्या के छह बजे समाप्त हुआ और सभी के चेहरों पर होली का आनन्द छलक रहा था। बाकी का विवरण चित्रों में देखिए -

side-design
!Email Already Exist
We will never share your email with anyone else.