hindiwg@gmail.com
side-design

भुवनेश्वरी पाण्डे

side-design
intro-image

भुवनेश्वरी पाण्डे

जन्म उडी़सा की राजधानी भुवनेश्वर में हुआ। सम्पूर्ण शिक्षा लखनऊ में हुई। १९७१ में लखनऊ विश्वविद्यालय से वकालत की शिक्षा पूर्ण की। इसी वर्ष विवाह बंधन में श्री अटल पाण्डे जी के साथ बँधी। १९७७ में नाइजीरिया के लिए २ वर्ष के अनुबन्ध में जो देश छोडा़ तो अनवरत प्रयास के बाद भी भारत ना आ सकीं। १९८९ में कैनेडा आईं। यहाँ रहने के बाद उन्हें भारत से आई स्त्रियों के मन में जो कष्ट व क्लेश हैं उन्हें जानने व व्यक्त करने का अवसर भी मिला। आजकल बच्चों को हिन्दी लिखना, पढ़ना व बोलना सिखाती हैं। कई संस्थाएँ जो स्त्रियों की दशा के बारे में सम्वेदनशील हैं, उनसे भी जुड़ी है। इसी क्षेत्र में निःस्वार्थ कार्य के कारण हाल ही में सम्मानित भी हुई हैं।

टोरोंटो के कई समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में कई लघुलेख, कहानियाँ व कविताएँ प्रकाशित हो चुकी है। वेबसाइट पर सहित्य कुंज पत्रिका में रचनाओं का प्रकाशन।

intro-box

प्रकाशित पुस्तकें

activity-cricle
!Email Already Exist
We'll never share your email with anyone else.