hindiwg@gmail.com
side-design

सुमन कुमार घई

side-design
intro-image

सुमन कुमार घई

संप्रति: मिसिसागा, कैनेडा

sahityakunj.net के संस्थापक, संपादक

हिन्दी राइटर्स गिल्ड के संस्थापक निदेशक

pustakbazaar.com के संस्थापक, प्रकाशक

संपादन: हिन्दी चेतना त्रैमासिक अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पत्रिका के भूतपूर्व सहसंपादक

हिन्दी टाइम्स (साप्ताहिक समाचार पत्र) के भूतपूर्व प्रधान संपादक

जीवन वृत्त: अम्बाला (हरियाणा) में जन्मे सुमन कुमार घई का बचपन खन्ना (पंजाब) व लुधियाना (पंजाब) में बीता। भारत में बी.एससी. करने के पश्चात पारिवारिक व्यवसाय में कार्यरत हो गये। 1973 में कैनेडा आप्रवास के पश्चात यहाँ पर कंप्यूटर टेक्नोलोजी की शिक्षा ग्रहण की। 1981 तक इसी क्षेत्र में काम भी किया। 1981 से लेकर 2010 तक पारिवारिक व्यवसाय में ही व्यस्त रहने के बाद अब सारा समय साहित्यिक गतिविधियों में बीतता है।

प्रकाशन: अंतरजाल पर पहले "हिन्दी नेस्ट" और फिर 'अनुभूति अभिव्यक्ति' में प्रकाशित होती रहीं।

भारत और विदेशों के प्रकाशित अनेक कहानी संकलनों में कहानियों का प्रकाशन।

"लाश व अन्य कहानियाँ" (2016) pustakbazaar.com द्वारा ई-पुस्तक प्रकाशित।

अंतरजाल पर शायरी नाम से एक विशाल उर्दू की ग़ज़लों व नज़्मों का (1800 से अधिक) संग्रह देवनागरी लिपि में किया। श्री रामचरितमानस का सुन्दरकाण्ड पूरा करने के बाद सब कुछ geocities.com के लुप्त होते ही लोप हो गया।

सम्पर्क: sumankghai@gmail.com

intro-box

प्रकाशित पुस्तकें

activity-cricle
!Email Already Exist
We will never share your email with anyone else.